उत्तरप्रदेश

पौधारोपण ही हमारी संस्कृति व पहचान बने : डॉ० राकिफ अख्तर

बलिया(संजय कुमार तिवारी): वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान आक्सीजन गैस की किल्लत और नतीजा सबके सामने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के अधीक्षक डा० राकिफ अख्तर ने आमजनों को पौधारोपण के माध्यम से एक संदेश देने का वीड़ा उठाया है। इस सिलसिले में शनिवार को सीएचसी परिसर में फार्मासिस्ट अमित कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण महा अभियान आक्सीजन है वरदान का शुभारम्भ हुआ। इस अभियान के अवसर पर अधीक्षक डा० राकिफ अख्तर ने कहा कि शादी हो या जन्मदिन समारोह हो अथवा अन्य कोई भी सांस्कृतिक, सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम हो ऐसे अवसर पर सतत पौधारोपण होना चाहिए यानि पौधारोपण ही हमारी संस्कृति व पहचान बने। इस अवसर पर डा० अब्दुल कादिर, गोपाल जी पाण्डेय, धनेश कुमार पाण्डेय, सुमित सिन्हा, वैम अजय कुमार, आनन्द कुमार, युसुफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : दानिश आजाद अंसारी

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

error: