बिहार

खत्री सभा बिहार द्वारा कोरोना टीकाकरण का आयोजन

IMG 20210627 WA0067

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): खत्री सभा बिहार के द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण का आयोजन पटना सिटी स्थित शांति श्री भवन अरोड़ा हाउस हाजीगंज मे किया गया. इस टीकाकरण मे श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्सो के द्वारा कोवेक्सीन एवं कोविशील्ड दोनों वैक्सीन लगाई गई. इस टीकाकरण में करीब 180 लोगों का रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण किया गया. अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा ने बताया कि यह टीकाकरण कार्यक्रम हर रविवार को चलाया जायेगा.

img 20210627 wa00684807405286687478260

इस कार्यक्रम मे खत्री सभा के सारे पदाधिकारी डीके मेहरा, बीएन कपूर, अभिजीत कुमार, राकेश कक्कड़, प्रेम नाथ खन्ना, आलोक टंडन, राम टंडन, ओम टंडन, मनोज कपूर, रुचि अरोड़ा, भूषण खत्री, पप्पू खत्री, दिनेश अरोड़ा, स्वेताब धीर, सौरभ कपूर, धनंजय खत्री, ललित अरोड़ा, अश्वनी खत्री, मानस कपूर, विशाल मेहरोत्रा, कृष्ण स्वरूप कपूर आदि उपस्थित थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!