अररिया(रंजीत ठाकुर): पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए पौधा रोपण ना सिर्फ जरूरी है।बल्कि आज के परिवेश में इसे जनांदोलन बनाने की जरूरत है। क्यूंकि इससे ही वायु मंडल को संतुलितऔर आक्सीजन की किल्लत को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पीएम मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयूमो खबासपुर मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार व मंडल प्रभारी विपुल सिंह के अगुवाई में तथा मुखिया कलानंद विश्वास व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनोद पैग भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा जिला मंत्री अर्णव सिंह गोलु के मौजूदगी में सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय रंगदाहा मझुआ परिसर में पौधारोपण करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस पर पूरे बिहार के 1000 से अधिक मंडलों में भाजयुमो द्वारा 50,000 पर्यावरण अनुकूल फलदार व प्रचुर मात्रा में आक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।। इस मौके पर भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा मंडल प्रभारी विपुल सिंह मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया की यह पौधा रोपण कार्यक्रम पीएम मोदी सरकार के सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूरा करने पर पर्यावरण सुरक्षा तथा संरक्षण के प्रति जागरूक हो संकल्प लेने को समर्पित है। मौके पर करण कुमार अनुज कुमार आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने दर्जनों फलदार पौधा लगाया।
