बिहार

एनडीए के पुन : सचेतक बनने पर अरुण मांझी का जोरदार स्वागत, समर्थकों में उत्साह

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के सचेतक पद पर दोबारा जिम्मेदारी मिलने के बाद विधायक अरुण मांझी को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर खुशी जताई और इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा तथा लंबे राजनीतिक अनुभव का सम्मान बताया। समर्थकों ने कहा कि अरुण मांझी ने हमेशा समाज के गरीब, वंचित और महादलित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। पटना और आसपास के इलाकों में उनकी पहचान जमीनी नेता के रूप में रही है। लोगों का कहना है कि उनके पुनः सचेतक बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इस दौरान जदयू नेता गोल्डी कुमार, मसौढ़ी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश, संपतचक प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ टप्पू, पिंकू मुखिया, बबलू मुखिया, रॉकी मुखिया, शिल्पी कुमारी, चंद्र मोहन पटेल, मोहम्मद शाहिद, सुनील कुशवाहा, पिंटू सिंह, मुकेश सिंह और मुकुल सिंह समेत कई लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। विधायक अरुण मांझी ने सभी समर्थकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Related posts

एम्स पटना में नेत्रदाता परिवारों का सम्मान, आई बैंक ने 112 नेत्रदान प्राप्त करने की उपलब्धि बताई

पटना सिटी में 10-11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव, 501 महिलाओं का होगा मंगल पाठ

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, मदद और राहत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

error: