बिहार

सेवानिवृत्त दफादार चंद्रदीप सिंह दांगी के श्राद्धकर्म पर की गई वृक्षारोपण

इमामगंज(जितेन्द्र कुमार): डुमरिया प्रखंड के नन्दई पंचायत अंतर्गत रामदोहर गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त दफादार चंद्रदीप सिंह दांगी के अकामिक निधन पिछले 8 जनवरी को हो गई थी। जिनका श्राद्ध कर्म गुरुवार को उनके परिजनों द्वारा आयोजित किया गया। श्राद्ध कर्म के मौके पर सर्वप्रथम उनके परिजनों एवं स्थानीय प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता द्वारा दर्जनों फलदार पौधारोपण किया गया।

इस संबंध में उनके पुत्र रामप्रवेश प्रसाद दांगी ने बताया कि हमारे पिताजी पूर्व में सर्किल नंबर तीन के दफादार रह चुके थे पिछले 8 जनवरी को उनकी अकामिक मृत्यु हो गई उनके निधन से परिजनों में गहरा शोक देखा जा रहा है। इस मौके पर शिवकुमार दांगी, मुकेश दांगी, अजय कुमार दांगी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार दांगी उर्फ साधु, जदयू प्रखंड अध्यक्ष इरशाद अंसारी, सुधीर कुमार बसंत कुमार सहित हम लोग उपस्थित थे।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: