बिहार

एसएसबी द्वारा किया गया वृक्षारोपण

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से 56 वीं वाहिनी एसएसबी के बथनाहा मुख्यालय सहित समस्त सीमा चौकियों में किया वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 12.07.2021 सोमवार को बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा एवं समस्त कंपनियों में कार्यवाहक कमांडेंट श्री सौरभ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1500 पौधे लगाए गए।इस मौके पर श्री सौरभ ने उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है।”पेड़ नहीं, तो हम नहीं” को लक्ष्य बनाकर प्रत्येक लोगों को प्रतिवर्ष कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाना चाहिए,ताकि हम स्वच्छ पर्यावरण पा सकें और औरों को भी दे सकें. वहीं मौके पर कमांडेंट /वेटनरी ई. चाओबा सिंह, सहायक कमांडेंट मनिन्द्र नाथ सरकार, सहायक कमांडेंट रोमेश एखोम एवं समस्त बलकर्मी शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: