बिहार

नेपाली डीजल के साथ एसएसबी जवानों ने एक व्यक्ति को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने रविवार की देर रात्रि समय करीब 1:30 बजे बाइक सहित तस्करी का डीजल एवं एक व्यक्ति को धर दबोचा. इस बाबत कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान सूचना के आधार पर मानिकपुर के समीप एक व्यक्ति नेपाल से मोटरसाइकिल पर तस्करी कर ला रहे डीजल को जवानों ने धर दबोचा। जवानों ने डीजल सहित उक्त व्यक्ति को कैंप लगाया गया जहां पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम व पता गौराहा बिशनपुर, पोस्ट सिमरबनी, जिला अररिया का निवासी 24 वर्षीय अनमोल कुमार यादव बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह डीजल भारतीय क्षेत्र में लाकर खुदरा बिक्री करता हूं। जप्त सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी खानापूर्ति के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

हजरत क़ासिम अ.स. की याद में निकला मेंहदी व अलम का मातमी जुलूस

पटना में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शिया समुदाय के मातमी जुलूस का शर्बत-पानी से स्वागत

error: