बिहार

IGIMS पटना में शिक्षक दिवस पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने साझा किए विचार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना के एंडोस्कोपी विभाग में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों और विभागीय कर्मचारियों ने शिक्षक के महत्व और जीवन में निरंतर सीखने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. संजीव कुमार झा ने कहा कि हर इंसान एक शिक्षक है। जीवन के रंगमंच पर हम सभी एक ही समय में छात्र भी हैं और शिक्षक भी। उन्होंने कहा कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती।

डॉ. राहुल कुमार और डॉ. भाग्यमणि ने भी सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में सीखने की ललक होनी चाहिए और अपने अनुभवों से लगातार नई चीजें सीखते रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एंडोस्कोपी इंचार्ज नूतन ने की। इस दौरान डॉ. संदीपन, डॉ. ऋषभ, डॉ. प्रकाश, डॉ. सुधीर, डॉ. मृत्युंजय, जितेंद्र सिंह पवार, कुलदीप, रश्मि, रिंकी, गौरव, हर्षित, अर्पिता, उषा, शिवम, ओम प्रकाश सहित एंडोस्कोपी विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: