अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर 11बोरी नेपाली शराब को बरामद करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार भोड़हर से सोनापुर जाने वाली सड़क कजला पुल के समीप पटवा की खेत में तस्कर नेपाली शराब छुपा कर रखा था, जिसकी सूचना फुलकाहा थाना पुलिस को मिली।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के निर्देश पर एसआई विजय कुमार पासवान ने पुलिस बल के साथ युक्त स्थान पर पहुंच कर पटवा खेत में तलाशी कर 11 बोरी दिलवाले नामक शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया जप्त शराब के साथ अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
