बिहार

एम्स में कोरोना से व्यक्ति की मौत

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को 3 व्यक्ति कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 13 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में कटिहार के 40 वर्षीय राकेश कुमार, अररिया के 54 वर्षीय अजय कुमार सिंह जबकि बुद्धा कालोनी कि 53 वर्षीय आशा कुमारी कि मौत हो गयी है । वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 13 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे झारखंड, पटना, सिवान, बांका, खगड़िया, के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 13 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया वहीं कुल 106 मरीज एडमिट हुए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: