पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी, बिहार के तत्वावधान में सिविल सर्जन, पूर्णिया डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देशन में तथा संचारी रोग पदाधिकारी-सह-जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर के नेतृत्व में स्वीकृत माइक्रोप्लान के अनुरूप जिले में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य आमजनों को HIV/AIDS के प्रति जागरूक एवं sensitized करने के साथ-साथ आवश्यक जांच, परामर्श एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता समुदाय स्तर पर सुनिश्चित करना तथा पात्र/लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।
इसी क्रम में लाल बालू, प्रखंड डगरूआ अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजि चंचल की देखरेख में किया गया। शिविर के दौरान स्वीकृत माइक्रोप्लान के अनुरूप HIV/AIDS संबंधी जागरूकता, स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जांच एवं अन्य निर्धारित स्वास्थ्य गतिविधियों का संचालन किया गया।
शिविर के सफल क्रियान्वयन में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार सिंह, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक वंदना कुमारी, CHO अंकुश राज, ANM अनुष्ठा कुमारी, ANM मनिता कुमारी, परामर्शी विक्रांत, प्रयोगशाला प्रावैधिकी राकेश कुमार, आशा फैसिलिटेटर रेणु देवी एवं आशा लिपिका की सक्रिय सहभागिता एवं सराहनीय सहयोग रहा।
शिविर की गतिविधियों की निगरानी एवं अनुश्रवण श्री बी. एन. प्रसाद द्वारा किया जा रहा है। उनके द्वारा माइक्रोप्लान के अनुरूप शिविर की प्रगति, सेवा-प्रदान, लाभार्थियों की सहभागिता तथा निर्धारित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है।
चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सामुदायिक स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय, टीमवर्क एवं फील्ड-लेवल कन्वर्जेन्स के माध्यम से शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया। इस पहल से समुदाय स्तर पर HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समयबद्ध जांच एवं परामर्श सुनिश्चित करने तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप के माध्यम से जिले में समुदाय-आधारित स्वास्थ्य सेवा वितरण एवं HIV/AIDS नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
