बिहार

नाई संघ के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नरपतगंज(रंजीत ठाकुर): चार दिन पूर्व दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक श्मशान घाट में छत गिरने से नाई समाज के 23 लोगों की जान चली गई। लोगों की मौत पर अखिल भारतीय नाई संघ नरपतगंज ने दुख व्यक्त किया और मारे गए लोगों पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रखा. इस शोक सभा की अध्यक्षता रामचंद्र ठाकुर ने की। श्रद्धांजलि देते हुए नाई समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की.

Advertisements
Ad 1

इस सभा में अखिल भारतीय नाई संघ के अध्यक्ष श्याम ठाकुर, सचिव प्रमोद ठाकुर,कोषाध्यक्ष पुरण चंद ठाकुर , नाई संघ सलाहकार सदस्य विनोद कुमार ठाकुर,उपाध्यक्ष बबलू ठाकुर, उप सचिव राजेश ठाकुर ,विशेष कुमार ठाकुर, ताराचंद ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, दिंगमबर ठाकुर, राम कुमार ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर , अनिल ठाकुर , विद्यानंद ठाकुर , रंजीत ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर ,लक्षमण ठाकुर , पवन ठाकुर आदि मौजूद थे।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: