क्राइमबिहार

पटना में चोरों के आतंक से लोग भयभीत, पुलिस-प्रशासन से मांग

[Edited By: Robin Raj]

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देकर लोगों की नींद हराम कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी चोरी रुक नहीं रही है. खासकर चेन और मोबाइल छीनने वाले बाइकर्स का आतंक बढ़ गया है. आए दिन सड़क पर उचक्के महिलाओं और छात्राओं को अपना निशाना बना रखे है.

पटना के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्जनभर छिनतई की घटना होते रहती है. जहां अपराधियों के गिरोह सरेराह महिलाओं को अपना निशाना बना रखा है. वहीं इस छिनतई की वारदातें बढ़ने से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है. लेकिन पुलिस प्रशासन चोरों की धरपकड़ के लिए कोई ठोस कार्य नहीं कर रही. जिसको लेकर लोग “न्यूज़ क्राइम 24” के माध्यम से पुलिस-प्रशासन से मांग कर रहे है कि चेन और मोबाइल छीनने वाले बाइकर्स पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि पटना वासी चैन की सांस ले सकें।

Related posts

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

error: