बिहार

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना परिसर में गुरुवार को होली पर्व को लेकर अंचल पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह के उपस्थिति में थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे। खासकर अंचरा, मानिकपुर, भंगही, नवाबगंज, पंचायतों के दर्जनों लोग उपस्थित थे। बैठक में थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी तथा अंचल पदाधिकारी नरपतगंज रंजीत कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से होली का महापर्व शांति पूर्वक मनाने को कहा है। वहीं उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की बधाई दी।

Related posts

पुलिस अधीक्षक, अरवल ने हाईवे पेट्रोलिंग बिहार वाहन का निरीक्षण किया

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

error: