बिहार

बाईपास थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को बाईपास थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना के इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिन्हा ने किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी पूजा कमेटी को निर्देश दिया गया है की पूजा समिति को लाइसेंस लेना आवश्यक होगा. वैश्विक बीमारी कोरोना को मद्देनजर रखते हुए पूजा का आयोजन करें. आगे प्रभारी ने कहा की पूजा स्थल में किसी भी तरह का मेला नहीं लगेगा. लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा करें. कोविड-19 को देखते हुए सभी को मास्क लगाकर पूजा स्थल पहुंचने का निर्देश दिया. शांति बनाकर सभी लोग दुर्गा पूजा मनाएं. इस मौके थाना के अतुल कुमार सहित पूजा कमिटी के दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे।

Related posts

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, फुलकाहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

error: