ताजा खबरेंबिहार

गोपालपुर थाना में महाशिवरात्रि एवं होली को लेकर शांति समिति की बैठक 

फुलवारीशरीफ़(अजित यादव): गुरुवार को पटना के गोपालपुर थाना सम्पत चक में महाशिवरात्रि एवं होली को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया। जिसमें गोपालपुर थाना प्रभारी अभिषेक रंजन ने कहा कि महाशिवरात्रि एवं होली में कोविड-19 का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की गई है। साथ ही जहां भी प्रशासन की जरूरत हो लोग थाना पुलिस को कॉल करें हम वहां पहुंच कर आप लोगों के सहयोग से समस्या का निदान कराएंगे.

Advertisements
Ad 1

बैरिया पंचायत के सरपंच मनोज कुमार ने कहा कि पटना गया रोड में जाम होने के कारण कुछ लोग रात में मोबाइल छीनने का काम करते हैं जिसपर थाना प्रभारी अभिषेक रंजन ने कहा कि अगर ऐसी कोई सूचना हो तो हमें तुरंत कॉल करें ताकि हम उस पर सख्त से सख्त करवाई कर सके । बैठक में संपत चक सीओ सहित मनोज कुमार पूर्व मुखिया रामकुमार जितेंद्र कुमार सूर्यदेव सिंह रवि कुमार शंभू पासवान एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

error: