बिहार

जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा में चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व को लेकर शनिवार को प्रखंड सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ शशि भूषण सुमन व प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार कर रहे थे। इस दौरान जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खासकर पर्व के दौरान विशेष रूप से प्रखंड क्षेत्र की साफ सफाई,शांति बहाल रखने की बात कही गई।

Advertisements
Ad 1

बीडीओ शशि भूषण सुमन ने कहा कि जन्माष्टमी व चेहल्लुम पर्व सभी शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार ने कहा कि दोनों पर्व को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चेहल्लुम शहादत का पर्व है। इसीलिए शांति प्रिय जुलुश निकालें। यह जिम्मेवारी पुलिस के साथ साथ प्रखंड के सभी प्रबुद्ध लोगों की भी है। बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग व समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: