पटना, अजित फतुहा विधानसभा के पटना सदर प्रखंड के माँ शुबाचनी उत्सव हॉल सोनामा में इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूर्व मंत्री सह विधायक फतुहा डॉ रामानंद यादव के साथ में पटना साहिब के कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अंशुल अविजित हमें केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. डॉ रामानंद यादव ने कहा कि बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है तो बिहार में पुराने जंगल राज का हवाला देकर मंदिर मस्जिद हिंदू मुसलमान मंगलसूत्र की बातें करके जनता को दिग्ग भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता आप जान चुकी है और उनके झूठे जुमलो वादों से ऊब चुकी है अब केंद्र में सरकार बदलने का समय आ गया है उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत को भारी मतों से अपना समर्थन देखकर संसद में भेजने का काम करें.
पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अभिजीत ने कहा कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता से भाजपा परेशान नजर आ रही है.भाजपा को परेशान होना भी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद को 5 साल तक जनता ढूंढते रहे लेकिन वह कहीं नहीं नजर आए. यहां के सांसद ने हर मुश्किल समय में पटना साहिब से नजरें जो फेरी हैं.उसका हिसाब किताब इस बार जनता सूद समेत लेकर रहेगी.
