बिहार

महिला सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस की नई पहल : छात्राओं से किया संवाद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के दिशा-निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर पटना पुलिस द्वारा “शक्ति दल” का गठन किया गया है। यह विशेष दल ईव टीजिंग और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर राजधानी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास सतर्कता के साथ सक्रिय है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक मध्य की दीक्षा ने जे.डी. विमेंस कॉलेज, पटना के पास छात्राओं से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्म-सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

Advertisements
Ad 1

शक्ति दल के माध्यम से पटना पुलिस महिलाओं और छात्राओं को यह विश्वास दिला रही है कि किसी भी असामाजिक गतिविधि के खिलाफ वे निःसंकोच सामने आएं और पुलिस को सूचित करें। महिलाओं की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें समुचित मार्गदर्शन एवं त्वरित सहयोग प्रदान किया जाएगा। शक्ति दल से संपर्क करने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए है जो इस प्रकार हैं 9296598170, 9296580210

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: