बिहार

नरपतगंज में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान तेज, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान इन दिनों जोर-शोर से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर यह विशेष अभियान सभी पंचायतों में संचालित हो रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं।

अभियान की निगरानी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक शैलेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को जांच से वंचित नहीं रखा जाएगा और हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि एएनएम टीम द्वारा प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उच्च रक्तचाप, शुगर, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच कर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

चिन्हित मरीजों को संबंधित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाकर उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि समय रहते बीमारी की पहचान हो सके और इलाज में देरी न हो। यह अभियान प्रखंड में एक माह तक लगातार चलेगा। साथ ही, कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि घर-घर जांच से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी और गंभीर बीमारियों पर समय रहते नियंत्रण संभव हो सकेगा।

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन

error: