बिहार

बहादुरपुर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग, महिला जख्मी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि में फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान यह सामने आया कि विवाद के दौरान एक युवक द्वारा की गई फायरिंग में गोली पास में बैठी एक महिला को छूकर निकल गई। गनीमत रही कि महिला खतरे से बाहर हैं और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। साथ ही, इस मामले में शामिल आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया की घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Related posts

न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी के अरवल आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

error: