बिहार

पटना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार!

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना पुलिस ने नौकरी और व्यवसाय के झांसे में लोगों को ठगने वाले एक साइबर अपराधी को गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक मकान से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और चेकबुक समेत कई अन्य सामान जब्त किया है.

साइबर थाना के अधिकारी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेईमान टोला स्थित प्रियंका सिंह के मकान में कुछ युवक साइबर ठगी कर रहे हैं. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और नालंदा निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह फाइनेंस कस्टमर केयर और नौकरी दिलाने के नाम पर वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगता था. पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड, चार पासबुक और एक चेकबुक बरामद किया है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है और कितनी राशि की धोखाधड़ी की है. साथ ही साइबर ठगी के इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या यह गिरोह बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं.

Related posts

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी

error: