ताजा खबरेंबिहार

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

पटना, रॉबीन राज। पटना जिला अधिवक्ता संघ की एक आपात बैठक गुरुवार सुबह 10 बजे रोड संख्या–2 स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिन्हा ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. इन्द्रा लक्ष्मी के आकस्मिक निधन दिनांक 11.02.2026 पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। संघ ने वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना से उनके निधन की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में 12 फरवरी 2026 को सभी अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, पटना व्यवहार न्यायालय में आए दिन बम की सूचना मिलने से न्यायालय कार्य बाधित होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि पूरे न्यायालय परिसर एवं वकालतखाना की सुरक्षा 24 घंटे विशेष पुलिस निगरानी में सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह भी निर्णय लिया गया कि सभी अधिवक्ता अपना परिचय पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि गेट पर सुरक्षा जांच सुचारू रूप से हो सके। अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि वे सुरक्षा कर्मियों को पूर्ण सहयोग दें तथा अपने पैरवीकारों से भी पहचान पत्र साथ लाने का आग्रह करें। संघ ने यह भी जानकारी दी कि माननीय पटना उच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग करने तथा मांगने पर पहचान पत्र दिखाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पटना अधिवक्ता संघ ने सभी अधिवक्ताओं से ई-फाइलिंग के लिए अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की है। रजिस्ट्रेशन की सुविधा जिला अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय एवं ई-सेवा केंद्र पर उपलब्ध कराई गई है। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी महेश रजक ने दी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एसएसबी ने गौरैया दिवस के मौके पर ग्रामीणों के साथ कि बैठक

पुलिस ने 13.8 लीटर शराब के साथ चोरी का बाइक किया बरामद, एक गिरफ्तार!

रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी अहम रहेगी

error: