क्राइमताजा खबरेंबिहार

बमबाजी से दहला पटनासिटी इलाका, एक शख्स घायल!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): एक ओर जहां कोरोना महामारी के प्रकोप से लोग त्राहिमाम है ऊपर से राजधानी में अपराधियो का तांडव भी जारी है. ताजा मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह इलाके का, जहां थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर श्री श्याम क्लीनिक के सामने आपसी विवाद में एक अपराधी ने अपने प्रतिद्वंदी को दिन दहाड़े बम मारने के उद्देश्य से बोरे में छिपा कर ले जा रहे बम के फटने से अपराधी बुरी तरह घायल हो गया.

वहीं बम के आवाज से पूरे इलाके में दहसत फैल गई और लोगो मे भी अफरा तफरी मंच गई। बम फटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल अपराधी को अपने कब्जे में लिया और उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा. पुलिस ने घायल युवक की पहचान कैमाशिकोह इलाके का रहने वाला गरिवन प्रसाद के रूप में किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है. बताया जाता है गरिवन अपराधी क्षवि का व्यक्ति है और हाल ही में जेल से छूट कर आया था और किसी घटना के अंजाम देने के लिए बम ले कर जा रहा था।

Related posts

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

error: