बिहार

श्री प्रकाश मालाकार का निधन, शोक की लहर

पटनासिटी: भाजपा अध्यात्म कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं माली मालाकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश मालाकार के आकस्मिक निधन से भाजपा और माली समाज मे शोक की लहर दौड़ गई हैं. वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे सांस लेने में दिक्कत होने के उपरांत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां मंगलवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली. श्रीप्रकाश 74 जे.पी.आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई. उन्होंने अपने शर्तो पर राजनीतिक जीवन जिया. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, यशवंत सिन्हा जी जीतन राम मांझी, आनंद मोहन से व्यक्तिगत संबंध था. उनके निधन पर पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महामंत्री विनय केसरी, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, प्रवक्ता राजेश साह रंजीत कुमार सिन्हा उर्फ तन्नू जी सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Related posts

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एके-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, सब इंस्पेक्टर भी घायल!

पटना विमेंस कॉलेज में ‘नज़्म-ए-आज़ादी’ का आयोजन, उर्दू कविता के जरिए स्वतंत्रता की भावना का किया गया प्रदर्शन

error: