बिहार

पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की आम सभा, रेलिंग घोटाले की होगी जांच

फुलवारीशरीफ, अजित। पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की आम सभा का आयोजन रविवार को पटना के पनास बैंक्वेट हॉल में किया गया. इस सभा में पटना जिले के विभिन्न पैक्स अध्यक्ष एवं बैंक के अंशधारक शामिल हुए.सभा में आम सहमति से “मुख्यालय एवं दानापुर शाखा भवन के जीर्णोद्धार” मद में हुए खर्च को ध्वनि मत से अस्वीकृत कर दिया गया. वहीं “स्थायी कर्मियों की नियुक्ति” से संबंधित प्रस्ताव को भी अंशधारकों ने खारिज कर दिया।

मंत्री प्रेम कुमार ने विभागीय योजनाओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने और किसानों, पैक्स अध्यक्षों व ग्रामीण अंशधारकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि सहकारिता ही गांव और गरीबों की रीढ़ है, और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने सहकारी बैंकों और पैक्स को पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ मजबूत करने का संकल्प लिया है।

Advertisements
Ad 1

अध्यक्ष रितेश कुमार ने बैंक में किए गए कार्यों का उल्लेख किया और पैक्स अध्यक्षों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान गोनपुरा पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन ने बैंक में विकास पदाधिकारी द्वारा किए गए कथित रेलिंग घोटाले का मामला उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक मुख्यालय भवन में लगाई गई स्टील रेलिंग का बिल 3 हजार रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से निकाला गया है, जबकि बाजार मूल्य मात्र 650 रुपये प्रति फीट है.इस आरोप पर प्रबंध निदेशक वात्सल्य मिश्रा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ जांच की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने सभी पैक्स अध्यक्षों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया. सरकार की कोशिश है कि हर किसान को समय पर ऋण मिले, खाद–बीज की आपूर्ति में पारदर्शिता हो और पैक्स स्तर पर भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश न बचे. मंत्री ने कहा कि विभाग नई योजनाओं के तहत महिलाओं और युवाओं को सहकारी ढांचे से जोड़ने की तैयारी कर रहा है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सके. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पैक्स और बैंक से जुड़े हर वैध मांग पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी और सकारात्मक निर्णय लेगी।

बैठक में बिस्कोमान के चेयरमैन विशाल सिंह, को-ऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष विनय शाही, स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रमेश चौबे सहित विभिन्न जिलों से आए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्षों ने भी सभा को संबोधित किया।

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: