उत्तरप्रदेश

शौच के लिए जा रही युवती की पोखरे में डूबने से हुई मौत!

बलिया,  संजय कुमार तिवारी : गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में एक 23 वर्षीय दलित युवती डिंपल अपने घर से सुबह शौच के लिए निकली थी कि अचानक पोखरा से होकर गुजर रही थी कि अचानक पैर फिसलने से पोखरे में चली गई।जिसके बाद निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन नही निकल पाई और पोखरे में डूब गई

युवती की डूबने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया युवती डिंपल की डूबने के बाद आस पास के लोगों को जानकारी हुई तो आनन फानन में दौड़ कर गए और युवती को बचाने का प्रयास किया।और पोखरे से निकालकर युवती को रतसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related posts

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

कलेक्ट्रेट परिसर में अनोखे अंदाज मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

error: