पंजाब

भारत पाक सीमा पर बीएसएफ की ओर से मार गिराया गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

पठानकोट(कंवल रंधावा): बीती रात पठानकोट के साथ लगते भारत-पाक सीमा पर स्थित कमलजीत पोस्ट के पास बीएसएफ के जवानों की ओर से पाकिस्तान की ओर से एक घुसपैठियों को भारत की सीमा में दाखिल होते देखा गया जिसके चलते बीएसएफ ने उसे रुकने की चेतावनी दी इसके बावजूद भी लगातार वह भारत की सीमा की ओर दाखिल होता गया जिसके चलते बीएसएफ की जवानों की ओर से की गई फायरिंग के बाद उसे मार गिराया जांच करने पर घुसपैठीये के पास से दो मोबाइल एक पावरबैंक बरामद किया गया है फिलहाल सुरक्षा एजेंसीयां मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।

इस बारे में बात करते हुए एसएसपी पठानकोट ने बताया कि बीएसएफ के जवानों की ओर से रात के समय भारत की सीमा में घुसपैठ कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया है फिलहाल उसकी लाश को कब्जे में ले लिया गया है ओर इलाके की जांच की जब रही है।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा