बिहार

पुरस्कार वितरण का आयोजन

दानापुर(आनंद मोहन): राष्ट्रीय सेवा योजना बी एस काॅलेज दानापुर इकाई के तत्वाधान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय लालकोठी स्थित नारी गुजंन प्रेरणा छात्रावास में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री सुधा वर्गीज प्रो डॉ अंजुम अशरफी ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस चित्रकला प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान शोभी कुमारी, द्वितीय स्थान पर शोभा कुमारी, तीसरे स्थान सुशीला कुमारी को प्राप्त हुआ। विजेता प्रतिभागियों को पद्मश्री सुधा वर्गीस, प्रोफेसर डॉ अंजूम अशरफी जीनत अदिबा डॉ परशुराम राम ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया.

राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य सिद्धार्थ भारद्वाज ने पद्मश्री सुधा वर्गीस को प्रतिक चिन्ह भेट किया। सुधा वर्गीस ने कार्यक्रम की सराहना की वहीं पुरे काॅलेज परिवार को इस कार्यक्रम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता में छात्रावास की प्रिया कुमारी, सोना कुमारी, सोनमती कुमारी, पूनम कुमारी कोमल कुमारी, मधु कुमारी, अर्चना कुमार आदि ने भाग लिया सभी को संतावना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर रासयो के पवन कुमार, सुभम कुमार,आशीष कुमार समेत छात्रावास के लोग उपस्थित थे।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: