उत्तरप्रदेश

‘पिंक समाधान दिवस’ का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण पर जोर

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर 17 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत जनपद रामपुर की तहसील सदर में ‘पिंक समाधान दिवस’ का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनना, उनकी शिकायतों का समाधान कराना और उन्हें सुरक्षा एवं न्याय के प्रति जागरूक करना रहा।इस विशेष आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने तथा उनके प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया गया।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ‘पिंक समाधान दिवस’ इसी पहल का हिस्सा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है।
ब्रेकिंग न्यूज़: रामपुर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पिंक समाधान दिवस का आयोजन, महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सुरक्षा पर विशेष जोर।

Related posts

पुलिस और फरार चल रहा गौ तस्कर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, गौ तस्कर बदमाश को बाएं पैर में लगी गोली!

बंगाली पूजन का भव्य शुभारंभ, मां दुर्गा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जेई की मेहरबानी से चल रहा फर्जी मोटर, अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

error: