बिहार

श्रावण मास पर महारूद्राभिषेक का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): कंगन घाट पर आज
श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर गंगा सेवा दल समन्वय समिति द्वारा श्री गुरु गोविन्द सिंह कंगन घाट पर सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में शशांक शेखर भगवान आशुतोष का महा रूद्राभिषेक समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ॰ राजीव गंगौल के नेतृत्व में किया गया। महासचिव पं॰ राजेश शुक्ला टिल्लू ने बताया कि आज के आयोजन के मुख्य यजमान दानापुर रेलवे मंडल के (मंडल रेल प्रबंधक) श्री प्रभात कुमार , वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सरस्वती चंद्र श्री सौरभ मिश्रा ,श्री मनीष कुमार आदि रेलवे के पदाधिकारियों ने गंगा स्नान कर पूजा विधान में शामिल हुए। नगर के कर्मकाण्ड महारथी आचार्य पं॰ गणेश जी महाराज के सानिध्य में ग्यारह पंडितों के माध्यम से पूजन आरती किया गया। लगातार दो घंटे तक गंगा का पावन तट वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा।हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जल अभिषेक किया। आयोजन समिति के दिलीप बागला ,भोला गुप्ता विनोद अवस्थी , राकेश यादव , हिमांशु गिरी , शशी मिश्रा ,आदि ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: