पटना सिटी, (न्यूज क्राइम 24) एक बैठक किया गया जिसमे आज रामलाल के उपलक्ष में निकलने वाले जुलूस के बारे में विचार विमर्श हेतु एक सभा गोष्ठी का आयोजन शशि शेखर रस्तोगी के निवास पर किया गया जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की जुलूस अपने निर्धारित कार्यक्रम से ही निकलेगा
प्रशासन की मूक सहमति के कारण और सभा के सर्वसम्मत निर्णय से यह निश्चित हुआ है की जुलूस पहले से ही तय तिथि 20 जनवरी को पटना सिटी के खाजेकला पानी टंकी से सुबह 10:00 बजे निकल कर अशोक राजपथ से निकलेगा जो खाजेकला, मच्छरहट्टा ,चौक, हाजीगंज ,मोर्चा रोड, होते हुए मथनी के नीचे से बेगमपुर चैनपुरा धवलपुरा होते हुए जल्ला महावीर मंदिर में समाप्त होगी
जिसमे सभी सनातनी लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन किया गया की रामलला की खातिर इस जुलूस में शामिल होकर हिंदू एकता का परिचय देते हुए अपना भगवान राम के प्रति आस्था को कायम रखे
आप को बता दे की कैट पटना के अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा के प्रयास से प्रशासन से जुलूस निकालने की सहमति मिली और इसमें हमारे सारे कार्यकर्ता खुशी की व्यक्त करते हुए भागीदारी हुई सभा में अशोक वर्मा ने अपना संदेश भेजा और सभी लोगों ने कैट का धन्यवाद किया कि उनके द्वारा उनके प्रयास से यह सहमति मिली सभा में उपस्थित संजीव यादव अजय यादव ,सुजीत कसेरा, दिलीप कुमार , राजकुमार स्वर्णकार, प्रदीप यादव ,रंजीत प्रभाकर ,शशि शेखर रस्तोगी ,गोविंद कनोडिया ,अरुण मिश्रा उपस्थित हुए
