बिहार

देश का विकास पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते है – नित्यानंद राय

मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) देश का विकास पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। दूसरे लोग केवल आम लोगों का ठगने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के साथ बिहार राज्य का बेहतर विकास हुआ है।शौचालय से लेकर घर व अनाज तक आमलोगों के बीच पहुँच रहा है। जिस तरह देश में नरेंद्र मोदी के कामों की चर्चा है। इसी तरह से बिहार में नीतीश कुमार के कार्यों की चर्चा होती रहती है। उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को मनेर प्रखंड के बलुआ व सराय में देर रात लोगों से मिलने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।

Advertisements
Ad 1

साथ उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश के साथ बिहार के लोगों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। जिसे आप लोग अच्छे ढंग से निभा सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्राणेश कुमार व मंच संचालन पूर्व मुखिया परमेश्वर सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने किया। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार, पंसस धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी राकेश कुमार, जदयू नेता चंदन कुमार, प्रतीक राज सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने 286 करोड़ की 157 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, पटना में बनेगी 66 हजार एकड़ की पाटलिपुत्र टाउनशिप

भूमि वर्गीकरण को लेकर डीएम सख्त, ‘विकासशील श्रेणी’ हटेगी

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

error: