बिहार

सड़क पर मक्का सूखने से लगातार हो रही है दुर्घटना

अररिया, रंजीत ठाकुर सड़क मार्ग पर मक्का सूखने को लेकर लगातार हो रही दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए अररिया एसपी अमित कुमार रंजन ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के सड़क मार्ग पर किसानों द्वारा सुखाये जा रहे मक्का को हटाया जाए। एसपी के निर्देश के आलोक में बसमतिया,घूरना,फुलकाहा, नरपतगंज,बथनाहा, जोगबनी, फारबिसगंज, रानीगंज, आदि जिले के सभी थानाध्यक्षों ने अपने क्षेत्र के सड़क मार्ग से मक्का सुखा रहे किसानों को मेकिंग करके हटाने का अपील किया।

कहा सड़क मार्ग से मक्का को हटा लें मक्का के चलते एक्सीडेंट होता रहता है, जिससे कई लोगों का जाने भी जा चुकी हैं। नहीं हटाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि इंडो नेपाल बॉर्डर रोड पर किसान मक्का सूखाने के लिये पूरी सड़क पर मक्का बिछा देते हैं और दोनों साइड बड़े-बड़े पथ्थर, लकड़ी आदि के टुकड़े भी रख देते है। जिससे दुर्घटना होती रहती है। सीमावर्ती क्षेत्र के बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार,फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सड़क से मक्का हटाने में सक्रिय दिखे।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद