झारखण्ड

ठनका गिरने से एक महिला की मौत!

बोकारो: बेरमो के नावाडीह थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना नावाडीह के परसबनी पंचयात के किमोजोरिया की है. मृतका की पहचान ललिया देवी के रूप में हुई है. मृतका की उम्र 50 वर्ष थी. खेत मे धान देखने के लिए गई थी।मिली जानकारी के अनुसार ललिया देवी सोमवार की शाम अपने खेत मे धान देखने के लिए गई थी. उसी समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. महिला खेत के पास एक पेड़ के नीचे खड़ी थी. तभी अचानक ठनका गिरा. इसके चपेट में महिला आ गई. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के समय आसपास कोई नहीं था. जब देर शाम तक वह घर नही आई तो परिजन उसे खोजने लगे. देर रात एक पेड़ के नीचे वह मृत पायी गयी. शरीर जला हुआ देख परिजनों ने ठनका से मौत का अनुमान लगाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेजा घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को नावाडीह थाना प्रभारी कलीम अख्तर मृतक के घर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया. घटना की सूचना मिलने पर मुखिया रामपुकार महतो, पंसस पति लालचंद महतो, झामुमो नेत्री बिलसी देवी और आजसू के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया. साथ ही सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: