क्राइमबिहार

एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मनेर(आनंद मोहन): बिहार में कोरोना संक्रमित के बीच अपराधियों का खूनी खेल जारी है , एक बार फिर अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल। अपराध के सवालों में घिरी पटना पुलिस। घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा दियारा की है। मृतक की पहचान सुखदेव राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक शेरपुर दियारा गंगा किनारे बालू से अवैध वसूली कर रहा था इसी के क्रम में अपराधियों ने सुखदेव राय को गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस शव को जप्त कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना की पुष्टि करते हुए मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मृतक सुखदेव राय को दो गोली लगी है , मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन आया है , मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। गौरतलब है कि बीते महिने पहले भी मनेर थाना क्षेत्र के बहपुरा मार्ग चुनौटी कुआं के पास गुड्डू राय के गोली मार कर हत्या कर दी गई थी इस मामले में भी अभी तक उद्भेदन नहीं हो पाई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा एसडीएम का रात में औचक निरीक्षण : थाना मुस्तैद मिला

शहर में दिनदहाड़े हमला, कैटरर्स को बदमाश ने मारा चाकू

बारुण प्रखंड के बरौली में भव्य यज्ञ का शुभारंभ आज, सभी तैयारियां पूर्ण

error: