बिहार

जाली भारतीय नोट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना ओपी पुलिस ने भारतीय नोट के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार आवश्यक पूछताछ के बाद आज बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गोपी क्षेत्र के हरिपुर गांव स्थित पुल के समीप काली मंदिर के पास एक चाय की दुकान में एक व्यक्ति जाली नोट खपाने का काम करता आ रहा था जिसकी सूचना कोटवा थाना अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा को स्थानीय लोगों के द्वारा मिली। सूचना पर पुलिस ने रेकी करना प्रारंभ कर दिया। रेकी के दौरान ही बुधवार की शाम जाली नोट की कारोबारी फिर चाहे दुकान में आकर नोट खपाने का प्रयास कर रहा था।

उसी दौरान उपस्थित लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ कर घूरना ओपी अध्यक्ष के हवाले कर दिया। गिरफ्तार व्यक्ति को तलाशी करने पर उसके पास से 25 सौ रुपये जाली नोट बरामद हुआ जिसमें एक सौ के 20 नोट एवं 500 के 1 नोट जाली बरामद हुआ। व्यक्ति सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र के भवानीपुर निवासी वसीम अकरम उम्र 25 वर्ष पिता नूर आलम बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

बताते चलें कि उक्त व्यक्ति सीमावर्ती क्षेत्र में जाली नोट के कारोबार में सक्रिय थे। सूत्रों की माने तो सुपौल जिले के सीमावर्ती गांव में इस तरह के कारोबार मैं कई लोग शामिल होने का आशंका जताया जा रहा है, जो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज ने के पश्चात पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: