बिहार

पटना एम्स में कोरोना से एक मरीज की मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में कई दिनों से भर्ती एक मरीज की मौत कोरोनावायरस संक्रमण से इलाज के दौरान हो गई। इसकी जानकारी पटना एम्स के नोडल कोरोना अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने देते हुए बताया है कि पटना के एम्स अस्पताल में दो कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कई दिनों से चल रहा था जिसमें गोपालगंज निवासी विरेंद्र कुमार की मौत कोरोना के इलाज के दौरान हो गई। वीरेंद्र कुमार को एम्स में 28 नवम्बर को भर्ती कराया गया था। फिलहाल एक कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: