बिहार

बसमतिया में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : बसमतिया थाना क्षेत्र में बेला एसएसबी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर 205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। दबोचे गए व्यक्ति बसमतिया थाना क्षेत्र के उमेश खतवे उर्फ उमेश शर्मा पिता सोमी खतवे उर्फ सोमी शर्मा बताया गया है। इस बाबत बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि उक्त गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि हम केयरिंग का काम करते हैं।

Advertisements
Ad 1

ब्राउन शुगर संजय यादव पिता स्वर्गीय दशरथ यादव साकिन बेला वार्ड- संख्या-आठ थाना बसमतिया, जिला अररिया का है। गिरफ्तार उमेश शर्मा के निशानदेही एवं बयान के अनुसार संजय यादव के घर का छापेमारी करने पर घर से एक डी भी आर, चार सी सी टीवी कैमरा, एक एल सी डी,एक वजन मशीन,बरामद हुआ। वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलते ही संजय यादव घर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।

Related posts

एसएसबी बथनाहा में योगा अभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू

भ्रांतियों को दरकिनार कर किशोरियों को लगवाएं ग्राडासील वैक्सीन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

एमबीबीएस छात्रों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: