बिहार

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर प्राथमिक विद्यालय फुलवारी शरीफ में बच्चों ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फुलवारीशरीफ, अजित। प्रखंड कॉलोनी, शिव मंदिर के पास स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय फुलवारी शरीफ में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने हाथ धोने के महत्व और स्वच्छता के नियमों के बारे में जागरूक किया।

विद्यालय में बच्चों को सिखाया गया कि भोजन करने से पहले और किसी भी गतिविधि के बाद हाथ धोना क्यों जरूरी है. इससे पेट और शरीर में विभिन्न बीमारियों के फैलाव को रोका जा सकता है. बच्चों ने यह भी बताया कि हाथों में छिपे कीटाणु भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

Advertisements
Ad 1

स्कूल की टीचर नीतू शाही ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें हाथ धुलाई की सही तकनीक और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को यह भी प्रेरित किया कि वे घर परिवार और अपने दोस्तों को भी हाथ धोकर भोजन करने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति देखकर उपस्थित लोग प्रभावित हुए और बच्चों के प्रयास की सराहना की गई।

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

error: