बिहार

फुलवारी में तेजस्वी के पहुंचने पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों और राजद नेताओं ने जोरदार स्वागत किया

फुलवारी शरीफ, अजित : बुधवार फुलवारी शरीफ के नया टोला में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विशाल जनसभा किया , जिसमे हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. मौके पे मौजूद राजद जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर आफताब आलम ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने इस बार यहां से मिसा भारती की जीत अब सुनिश्चित हो गई है.लालू जी के दौरे के बाद अब यहां तेजस्वी जी ने सभा कर दिया है सभी अल्पसंख्यक समाज के लोग एकजुट होकर राजद के पक्ष में मतदान करेंगे.

राजद नेताओं ने कहा कि फुलवारी शरीफ में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह एक जुटता के साथ रजत के पक्ष में खड़ा है और यहां किसी भी दूसरे दल का कोई चारा नहीं चलेगा. मौके पे राजद नेता कौसर खान, विधायक गोपाल रविदास, सलाउद्दीन मंसूरी, गोल्डन, पूर्व विधायक अनवर आलम, पूर्व मंत्री इजराइल मंसूरी, आसिफ, अमजद खान, अरकम , शाहबाज खान, शहाबुद्दीन मलिक साथ ही साथ हजारों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related posts

कुर्जी में बंद मकान को चोरों ने खंगाला, जेवरात-नकदी समेत लाखों का सामान ले उड़े

स्वच्छता की आवाज बनकर मंच पर उतरे बच्चे, नाटक के जरिये दिया साफ-सफाई का संदेश

तक्षशिला कॉलेज में स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत क्विज प्रतियोगिता, गांधी टीम ने मारी बाजी