बिहार

राष्ट्रीय प्रेस दिवस परजिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है

अरवल, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 के अवसर पर जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री किरण कुमार गोरख जाधव की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष, अरवल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया गया।

इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस की निर्धारित थीम “Journalism: Populist or Responsible” (पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार) पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया समाज एवं शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। उन्होंने निष्पक्ष, तथ्यपरक, विश्वसनीय एवं जिम्मेदार पत्रकारिता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों की भूमिका जनसमस्याओं को उजागर करने तथा आम नागरिकों की आवाज प्रशासन तक पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार गोरख जाधव ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाचारों के प्रसारण में तथ्यों की पुष्टि, सामाजिक सद्भाव एवं जिम्मेदारी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, विश्वसनीयता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए जनहित एवं समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।

जिला प्रशासन, अरवल स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए समस्त पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।

Related posts

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी हर चार में से तीन मरीजों को सांस संबंधी परेशानी : एम्स पटना का अध्ययन

छपरा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने नवप्रवेशित छात्रों का बढ़ाया उत्साह

महावीर मन्दिर में आज मनायी जाएगी देवोत्थान एकादशी