बिहार

दर-दर भटक रही है पेंशन योजना के लिए वृद्ध महिला

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के लोग आज भी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को लेकर दर-दर भटक रहें हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण मधुरा उत्तर वार्ड 4 निवासी वृद्ध महिला रीता देवी है।पीड़ित रीता देवी महज 4 वर्षों से वृद्धा पेंशन योजना की लाभ को लेकर दर-दर भटक रही है। योजना के नाम पर समाज के कुछ सरफिरे ने ठगी भी कर लिया है। इस बाबत रीता देवी ने बताई की 4 वर्षों से पेंशन योजना को लेकर कागज पर कागज देते आ रहे हैं।

परंतु अब तक लाभ नहीं मिला है।उन्होंने कहा स्थानीय कुछ लोगों ने योजना की लाभ दिलाने के नाम पर मुझसे रुपए का उगाही भी किया है। लेकिन लाभ अब तक नहीं मिला है। सरकार केवल वादा करते हैं गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है। बताते चलें कि सरकार विकास के जितने भी वादे कर लें लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में केवल यह वादे कागजों पर देखने के लिए मिल रहा है। आज भी क्षेत्र के लोग कल्याणकारी योजनाओं से वंचित है।

Related posts

पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हंगामा, MJMC के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

बिहार भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार!

error: