बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शनिवार, 8 अगस्त 2026 की सुबह भारत-नेपाल सीमा के बीपी नंबर 193/3 के पास की गई।

जानकारी के अनुसार एच कंपनी घूरना के प्रभारी सह सहायक कमांडेंट आशीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में सीमा चौकी डुबरबन्ना की टीम ने सीमा क्षेत्र में नाका लगाया था। इसी दौरान भारत-नेपाल सीमा से करीब 50 मीटर अंदर भारत की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर जवानों की नजर पड़ी। नाका पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। नाका पार्टी का नेतृत्व ASI जगदीश चंद्र कर रहे थे। तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से कुल 90 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशरफ उल्ला, निवासी चिलमिलिया, वार्ड संख्या-14, शंकरपुर, जिला सुपौल, बिहार के रूप में हुई है। SSB टीम ने बरामद नेपाली शराब, दोनों मोटरसाइकिल और गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया में रखा है। सीमा क्षेत्र में शराब सहित अन्य सामानों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए SSB द्वारा लगातार नाका, गश्ती और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी सहायक कमांडेंट आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करते हुए तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Related posts

पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हंगामा, MJMC के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

बिहार भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

error: