बिहार

कुख्यात अपराधी नीलेश उर्फ गुलशन को भरगामा पुलिस ने किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के भरगामा थाना पुलिस ने अंतरजिला कुख्यात अपराधी नीलेश कुमार उर्फ गुलशन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि निलेश कुमार उर्फ गुलशन पर भरगामा थाना में कांड संख्या 237/18 एवं कांड संख्या 16/19 लूट एवं डकैती का मामला दर्ज है। जबकि निलेश कुमार उर्फ गुलशन पर सुपौल जिला स्थित शंकरपुर थाना में लुट,डकैती एवं मधेपुरा जिला के कुमारखण्ड थाना में लुट,डकैती,हत्या और त्रिवेणीगंज थाना में लुट एवं डकैती कांड के अभियुक्त हैं।

निलेश कुमार उर्फ गुलशन वर्षों से फरारी जीवन व्यतित कर रहा था। गुप्त सुचना के आधार पर भरगामा थाना पुलिस ने निलेश कुमार उर्फ गुलशन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासील की है। अंतरजिला कुख्यात अपराधी निलेश कुमार उर्फ गुलशन मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के बैरयाही गांव निवासी है। बताते चलें कि गिरफ्तारी अभियान में भरगामा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार,अजित चौधरी,गौरीशंकर यादव आदि शामिल थे। इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि भरगामा पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।

Related posts

22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा विहिप का हित चिंतक अभियान : मनोज सोनी

दुर्घटना में पिता की मौत के बाद सात बच्चों के भविष्य पर संकट

लापता गौरव उर्फ गोलू का नहीं मिला सुराग, गंगा घाट के पास मिली बाइक