बिहार

एम्स में कोरोना से कोई मौत नही, 4 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शुक्रवार को नए मरीजो में 4 मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में शुक्रवार को एम्स कोरोना से एक भी मरीज की मौत नही हुई है । वहींआइसोलेशन वार्ड में 4 नये मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे पटना, मुजफरपुर के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 2 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया । साथ ही कुल 251 हेल्थ केयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सिनेशन का दुसरा दिया गया. इसके अलावा फेज 3 के अंतर्गत 67 लोगों को वैक्सिनेशन का पहला डोज दिया गया। एम्स में शुक्रवार शाम तक कुल 25 मरीजों का इलाज कोविड वार्ड में चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: