बिहार

भाजपा और आरएसएस के विचारों को नीतीश कुमार ने आधार दिया है जिस कारण आज उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ रहा है : अली अशरफ फातमी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम, प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोहिबुल हसन हीरा की उपस्थिति में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 11 अप्रैल 2026 को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का इस्तकबालिया (अभिनंदन ) समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अकलियतों के हित में लालू जी के विचारों के आधार पर उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है और हमेशा अल्पसंख्यकों को अधिकार और सम्मान देने का भी काम किया है।

लालू जी के विचारों पर बिहार के मुसलमानों का विश्वास पूरी तरह से मजबूत रहा है और आगे भी रहेगा क्योंकि लालू प्रसाद जी ने कभी भी अपने राजनीतिक हित के लिए भाजपा और सांप्रदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया और उसी राह के राही के तौर पर तेजस्वी जी उनके विचार को आगे बढ़ा रहे हैं। 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने अकलियतों के हक में जो कार्य किए हैं उससे अल्पसंख्यक समाज का विश्वास राष्ट्रीय जनता दल के प्रति और मजबूत हुआ है। इन्होंने कहा कि अभिनंदन समारोह की तैयारी के सिलसिले में उन्होंने स्वयं राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा किया और यह पाया कि मुसलमान में तेजस्वी जी के प्रति काफी आकर्षण और एत्माद है। जब लालू प्रसाद जी सत्ता में थे तो मुसलमानो की नौकरियों में 8% तक हिस्सेदारी थी।

जबकि नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर मुसलमान की नौकरियों की संख्या बढ़ाने की जगह कम कर दी और यह संख्या 6% हो गया। एनडीए की सरकार रहते हुए मुसलमान के हक और अधिकार कमजोर किए गए और सत्ता के माध्यम से अत्याचार और जुल्म की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बिहार में नीतीश कुमार ने अपनी सत्ता और स्वार्थ की राजनीति में आरएसएस और भाजपा को मजबूती प्रदान की जिस कारण मुसलमानों में बेचैनी है। बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा को जो आधार दिया उसी के कारण भाजपा ने नीतीश जी को भुंजा पार्टी के माध्यम से मिलकर सत्ता से बाहर किया है। और अब भाजपा अपने नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है यह न तो बिहार के हित में है और नहीं अल्पसंख्यक समाज के हित में हैं।

Advertisements
Ad 1

इन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार तथा उनको न्याय दिलाने के लिए 11 अप्रैल के कार्यक्रम में अपनी रणनीति का घोषणा करेंगे। इस अवसर पर राज्य भर से अल्पसंख्यक समाज के नेताओं के साथ-साथ अल्पसंख्यकों की बड़ी भागीदारी होगी क्योंकि अल्पसंख्यक समाज राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद जी और तेजस्वी जी के विचारों और कार्यक्रमों को पसंद करती है जिस कारण अल्पसंख्यक समाज पूरी तरह से राष्ट्रीय जनता दल के साथ है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज अपनी बड़ी भागीदारी के साथ तेजस्वी जी को यह विश्वास दिलाने में सफल होंगे की राष्ट्रीय जनता दल ही उनके हित और विश्वास पर खरी उतरी है। बिहार प्रदेश राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से राज्य के सभी जिलों में बैठक करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया जा रहा है और गांव-गांव से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में तनवीर अंसारी, आरिफ हुसैन, जावेद अहमद, भाई आरिफ ,सरदार रणजीत सिंह, खालिद नसीरुद्दीन, गुलाम रब्बानी, मदन शर्मा सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: