बिहार

कलम के सिपाहियों की नई उड़ान : पटना विश्वविद्यालय में एमजेएमसी छात्रों को दी विदाई

Advertisements
Ad 5

पटना, रॉबीन राज। पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस स्थित स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बुधवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी यादों को भावुक अंदाज़ में एक-दूसरे के साथ साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग के निदेशक डॉ. विजय कुमार ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का माध्यम है।पत्रकारिता की पढ़ाई का अर्थ है संघर्ष को अपना साथी बना लेना।

विभाग की समन्वयक डॉ. शिप्रा शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता पाठ्यक्रम ने मीडिया को प्रतिभाशाली मानव संसाधन प्रदान किए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, फेयरवेल शिक्षा की समाप्ति नहीं, बल्कि आपकी व्यावसायिक यात्रा का शुभारंभ है।

Advertisements
Ad 1

मीडिया शिक्षक डॉ. गौतम कुमार ने बताया कि बिहार का शायद ही कोई मीडिया हाउस ऐसा होगा, जहां पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कार्यरत न हों। उन्होंने पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी साझा किया। वहीं शिक्षक प्रशांत रंजन एवं मुद्दसिर सिद्दिकी ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जो निरंतर मेहनत करता है। जिसके नाम के आगे ‘सफल’ जुड़ जाए, वही वास्तव में सफल कहलाता है।

इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर, फिल्म क्विज, कविताई आदि गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक डॉ. विजय कुमार द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया। वहीं, चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शिक्षकों एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों को एक-एक डायरी भेंट कर अपनी भावनाएं प्रकट कीं। समारोह का समापन केक काटने और एक-दूसरे को केक खिलाने के साथ हुआ, जिससे यह पल स्मरणीय बन गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के डॉ. उत्तम कुमार नोनिया एवं पटना कॉलेज के डॉ. राधेश्याम भी उपस्थित थे।

Related posts

विमला फाउंडेशन द्वारा “पर्यावरण कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

अधिवक्ता लिपिक संघ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब 359वां प्रकाशपर्व तैयारी

error: