झारखण्ड

बस व ट्रक में भीषण भिंड़त लगभग सभी यात्री घायल

रांची: खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ के दिंयाकेल के पास गुरुवार सुबह 8 बजे एक बस व ट्रक में भीषण भिंड़त हो गई इस भिड़ंत में बस में सवार लगभग सभी यात्री घायल हो गए जिसके बाद आसपास के ग्रामीण व पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहन से अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया इधर, ट्रक चालक ट्रक में फंसा हुआ था इसके बाद जेसीबी मंगवाकर बस को हटाया गया। इसके बाद ट्रक चालक शनि उपाध्यक्ष को निकाला गया फिलहाल ट्रक चालक सकुशल है मौके पर तोरपा पुलिस पहुंच बस व ट्रक को सड़क के किनारे किया। यात्रियों के मुताबिक अंजनी नामक बस रांची से राउरकेला के लिए रवाना हुई, तभी से चालक बस को लापरवाही से चला रहा था वही दियाकेल के पास आखिरकार ट्रक से टक्कर हो ही गया भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी, कि बस व ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ट्रक ओड़िसा के राउरकेला से उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जा रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: