बिहारराजनितिक

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रोफेसर मनोज कुमार झा एवं संजय यादव को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया

पटना, (न्यूज क्राइम 24) राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोपरांत राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा एवं श्री संजय कुमार यादव को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया।

इस आशय की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है। राजद की ओर से प्रोफेसर मनोज कुमार झा एवं श्री संजय यादव को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद कामरान, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी को राज्यसभा में मजबूती मिलेगी।

Related posts

पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई

वारिसलीगंज में बनेगा आधुनिक शुगर कॉम्प्लेक्स, मोतीपुर में फिर बजेगी चीनी मिल की सीटी